Work From Home: कई ऐसी महिलाएं हैं, जो अपना घर परिवार का पालन पोषण करने के लिए पैसा कमाना चाहती हैं।लेकिन घर की जिम्मेदारी होने के कारण वह बाहर काम करने के लिए नहीं जा सकती। अगर आप सच में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे 3 काम बताने जा रहे हैं।
जिसके जरिए आप महीने की लगभग 30 हजार रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। खास बात यही है कि आपको यह काम करने के लिए बाहर जाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि, हम जिस काम के बारे में बताने वाले हैं, वह आपको अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप के माध्यम से करना होता है। तो चलिए जानते हैं इस काम के बारे में संपूर्ण जानकारी।
Data Entry Work
अगर आपके पास लैपटॉप या फिर कंप्यूटर हैं, तो आप इस जॉब को आसानी से कर सकते हैं। आपको यह काम प्राइवेट कंपनियों से, प्राइवेट अस्पतालों से या फिर किसी विभागों से मिलता है। ऐसी कंपनियां आप लोगों को बेहद आसानी से काम (Work) देती हैं।
ध्यान दीजिए यह काम वही महिलाएं कर सकती हैं, जिनको डाटा एंट्री के बारे में सभी जानकारी पता है। इस जॉब को ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आप Upwork, Fiverr, Freelancer जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि कमाई की बात करें तो आप महीने की 25 से 30 हजार रुपए तक सैलरी कमा सकते हैं।
Content Writing Work
जो महिलाएं घर चलाने के लिए घर बैठे काम करना चाहती हैं, तो उनके लिए कंटेंट राइटिंग का काम (Content Writing Job) सही रहेगा। अगर आप लिखने में माहिर है, तो इस टैलेंट का इस्तेमाल करके आप पैसे कमा सकती हैं। वैसे आपने इंटरनेट पर या फिर गूगल (Google) पर कई ऐसी वेबसाइट देखी होगी। जिस पर जानकारी प्रदान की जाती है।
आपको ठीक उसी तरह से जानकारी लिखनी होती है। अगर आप दिन में से इस काम को 4 से 5 घंटे तक भी करती हैं, तो आप महीने की 20 से 30 हजार रुपए तक कमाई कर सकती हैं। यह काम आपको Naukari, Indeed, Upwork, LinkedIn जैसी वेबसाइट पर आसानी से मिल जाता है।
Call Centre Work
अगर आपको कोई भी स्किल नहीं आती, लेकिन आपका बात करने का तरीका अच्छा है। यानी कि आपकी कम्युनिकेशन स्किल बढ़िया हैं, तो आप कॉल सेंटर का काम (Call Center Job) कर सकते हैं। इसमें आपको एजेंट या फिर अधिकारी बिक्री के साथ तकनीकी मदद जैसे मुद्दों के ऊपर कंपनी की बात ग्राहकों तक पहुंचानी होती हैं।
बहुत से लोग ऐसे कहते हैं कि यह जॉब करने के लिए आपको शहर में जाना पड़ता है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हैं। आप घर बैठे भी इस जॉब को प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, आपको यह काम सीखने के लिए न्यूनतम 4 से 5 महीने तक लगा सकते हैं। पूरी तरह से काम सीखने के बाद आप महीने की 20 से 30 हजार रुपए तक पैसे कमा सकते हैं। इस काम को आप Naukari, Justdial जैसी वेबसाइट पर ढूंढ सकती हैं।