WhatsApp

SBI Amrit Vrishti FD Scheme: 444 दिनों की FD करने पर मिलेगा 4.56 लाख रुपए का रिटर्न, जानिए कैसे?

SBI Amrit Vrishti FD Scheme: आपने ऐसी कई सारी योजनाएं देखी होगी। जहां पर आपको लंबे समय तक निवेश करना होता है। लेकिन कुछ लोग शॉर्ट टर्म के लिए भी निवेश करने की इच्छा रखते हैं। जो भी निवेशक कम अवधि के लिए पैसे जमा करने की सोच रहे हैं, वह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा शुरू की गई अमृत वृष्टि फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (SBI Vrushti Fixed Deposit Scheme) में निवेश कर सकते हैं।

यहां पर आपको केवल 444 दिनों के लिए पैसे जमा करने होते हैं। जिसके बाद आपको आकर्षित ब्याज के साथ निवेश किए गए पैसे आपको वापस दिए जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आम लोगों को और सीनियर सिटीजंस को यहां पर अलग-अलग ब्याज प्रदान किया जाता हैं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की यह एक स्पेशल एफडी स्कीम (Special FD Scheme) होने की वजह से आपको अन्य लाभ भी मिलते हैं।

एसबीआई अमृत वृष्टि योजना क्या है?

एसबीआई अमृत वृष्टि योजना (SBI Amrit Vrishti Scheme) में निवेशकों को एकमुश्त पैसे जमा करने होते हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।जिनको शॉर्ट टर्म के लिए पैसे जमा करने हैं। आप इसमें न्यूनतम रकम 1,000 रुपए जमा कर सकते हैं। जबकि, यहां पर अधिकतम पैसे जमा करने की सीमा 3 करोड रूपए तक रखी गई हैं।

उदाहरण के लिए अगर कोई सामान्य नागरिक निवेश करता हैं, तो उनको सालाना 7.25 इंटरेस्ट मिलता है और वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी ब्याज दिया जाता है। खाता खोलने के लिए आप ऑनलाइन भी खोल सकते हैं। अगर ऑनलाइन खाता खोलना नहीं आता तो आप नजदीकी एसबीआई बैंक की शाखा में जाकर अकाउंट खोल सकते हैं।

इस स्कीम में निवेश कैसे करें?

जैसे हमने बताया है कि आप 2 तरीकों से से निवेश कर सकते हैं। यदि आपको ऑनलाइन अकाउंट खोलना नहीं आता है, तो आपको यहां पर पूरी प्रक्रिया बताई हैं। सबसे पहले आप एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। फिर होम पेज पर आपको फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प सेलेक्ट करना है।

फिर आपसे आवेदन पत्र में जितनी भी जानकारी पूछी गई हैं, वह सही तरीके से दर्ज करें। अब आपको नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। यहां पर आपको 444 दिनों के लिए एफडी करनी हैं वह दर्ज करना है। अब आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर देना हैं।

444 दिनों की एफडी करने पर कैसे मिलेगा 4.56 लाख का रिटर्न?

अगर आप 444 दिनों के लिए एफडी करके 4 लाख 56 हजार रुपए का रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 444 दिनों तक 5 लाख रुपए वन टाइम जमा करने होंगे।

इसके बाद आपको मैच्योरिटी पर इंटरेस्ट अमाउंट 46 हजार 330 रुपए मिलेगी और मेच्योरिटी अमाउंट 5 लाख 46 हजार 330 रुपए मिलेगा।

Leave a Comment