Post Office RD Scheme: यदि आप किसी स्कीम में निवेश करने का विचार कर रहे है, तो आपको आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से एक ऐसी स्कीम के बारे मे बताया हैं। जिसमें आपको हर महीने पैसे जमा (Money Deposit) करने होते हैं। वैसे आपने देखा होगा कि अधिकतर ऐसी स्कीम होती है, जिसमें आप लोगों को एकमुश्त पैसे जमा करने होते हैं।
हालांकि, हम जिस स्कीम की बात कर रहे हैं उसका नाम पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit Scheme) हैं। जो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रही है। दोस्तों आपको पोस्ट ऑफिस में यह स्कीम छोड़कर बहुत सारी स्कीमें नजर आएगी। जिसमें आप निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम से जुड़ी हुई अधिक जानकारी के लिए आर्टिकल को पढ़ें।
क्या है पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम स्कीम ?
दोस्तों पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम यह एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Savings Scheme) है। जिसमें भारत देश के तमाम लोग, बुजुर्ग और नाबालिक बच्चे निवेश कर सकते हैं। निवेश करने पर आपको जमा राशि पर सालाना 6.70 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। वहीं अगर आप किसी भी बैंक में आरडी स्कीम का अकाउंट ओपन करते हैं।
तो आपको इससे कम ब्याज (Interest) दिया जाता है। इस योजना की खास बात यह है कि आप इसमें हर महीने छोटी रकम से मैच्योरिटी पर बड़ा फंड बना सकते हैं। यह स्कीम केंद्र सरकार की होने की वजह से आपके पैसों को खतरा नहीं रहता हैं और आपको मैच्योरिटी पर गारंटीड रिटर्न मिलता है।
RD Scheme के क्या है फायदे?
सबसे पहले आप इसमें केवल ₹100 से हर महीने निवेश करना शुरू कर सकते हैं। जबकि, ज्यादा से ज्यादा असीमित पैसे जमा किए जा सकते हैं। इस स्कीम में आपको 5 सालों तक निवेश (Investment) करना अनिवार्य होता है। अगर कोई निवेशक लंबे समय तक पैसे जमा करना चाहते हैं।
तो वह 5 साल का मेच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद और 5 साल के लिए स्कीम की अवधि को बढ़ा सकते हैं। आपको यहां पर चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ मिलता है। भविष्य में आप जमा राशि का 50 प्रतिशत तक लोन (Loan) निकाल सकते हैं। निवेश करने के बाद आप अकाउंट खोलने के 3 साल बाद समय से पहले प्री-मेच्योर विड्रॉल कर सकते हैं।
₹5000 जमा करने पर कैसे मिलेंगे 3.56 लाख रुपए ?
सर्वप्रथम आपको पोस्ट ऑफिस के आरडी स्कीम (RD Scheme) में हर महीने 5 हजार रुपए की राशि 5 सालों तक निरंतर जमा करनी है। इस हिसाब से देखा जाए तो आपको इन 5 सालों में 3 लाख रुपए जमा करने होते हैं।
फिर आपको 6.70 प्रतिशत ब्याज दर से 56 हजार 830 रुपए फिक्स ब्याज मिलेगा। जबकि, मैच्योरिटी पर टोटल अमाउंट 3 लाख 56 हजार 830 रुपए मिलेगी।