PNB Home Loan: जो भी लोग नया मकान खरीदने के लिए होम लोन लेने की सोच रहे हैं। किंतु आपको समझ नहीं आ रहा की किस बैंक से होम लेना सही रहेगा। तो अब आपको चिंता करने की बिलकुल जरुरत नहीं हैं। क्योंकि, आज हम आपको एक ऐसी बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपने ग्राहकों को कम ब्याज दर पर हाउसिंग लोन प्रदान करती है।
यहां पर होम लोन लेने के लिए ज्यादा प्रोसेस करने की जरूरत भी नहीं होती है। मतलब कि, उदाहरण के लिए अगर आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score), आवश्यक दस्तावेज और आपकी सैलरी यह सभी बैंक नियमों के अनुसार रहती हैं, तो आपको 15 दिनों के भीतर बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी मालूम नहीं है, तो हमने इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी बताई है।
पीएनबी से होम लोन लेने हेतु पात्रता
कोई भी बैंक आपको बिना पात्रता के होम लोन नहीं देती है। इसीलिए आपको होम लोन लेने से पहले आपकी पात्रता जांचना चाहिए। जिनमें से सबसे पहले आपकी कम से कम उम्र 21 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 70 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी व्यक्ति आवेदन करने वाला है, उनकी हर महीने की इनकम 15 हजार रुपए से ज्यादा होनी आवश्यक है।
क्योंकि, अधिकतर बैंक सैलरी के आधार पर ही ग्राहकों को कर्ज देती है। इसके पश्चात आवेदक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) 650 या फिर उससे ज्यादा होना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि आपको नौकरी करने का करीब 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
इस बैंक से होम लोन लेने के ये है फायदे
अगर आवेदक का सिबिल स्कोर सबसे ज्यादा रहता है, तो उनको यहां पर सबसे कम इंटरेस्ट पर होम लोन (Home Loan) मिलता है। इसके बावजूद कर्ज चुकाने के लिए आपको बैंक की तरफ से 30 साल की अवधि मिलती है।
अगर आप चाहे तो नगद 90 प्रतिशत तक की राशि बैंक से प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग बैंक (Bank) में जाकर ऑफलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, तो वह अपने मोबाइल के माध्यम से घर बैठे होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
8 लाख का होम लोन 10 सालों के लिए लेंगे तो कितनी बनेगी EMI?
अगर आपको नया मकान खरीदने के लिए 8 लाख रुपए का लोन लेना है, तो आपको यहां पर 8.50 फ़ीसदी प्रतिवर्ष ब्याज दर से आप लोगों की हर महीने 9 हजार 919 रुपए EMI बनेगी।
जबकि, आपको इन 10 सालों में तकरीबन 3 लाख 90 हजार 263 रुपए का ब्याज बनेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो आपको टोटल रकम 11 लाख 90 हजार 263 रुपए देनी होगी।