PNB FD Scheme: आज के इस समय में ऐसे बहुत सारे लोग हैं। जिनको निवेश के बारे में कुछ भी पता नहीं होता है, तो कुछ ऐसे भी लोग होते हैं कि उनको कहां निवेश करना है। कब करना चाहिए, किस स्कीम में पैसे जमा करने पर अच्छा रिटर्न मिलता हैं? यह सब कुछ पता होता है। परंतु जो लोग पहली बार अपने पैसे निवेश (Invest) करना चाहते हैं। लेकिन आपको इसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
दोस्तों आज हम आपको एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अगर आप निवेश करते हैं, तो आपके पैसे भी सुरक्षित रहेंगे और परिपक्वता पर तगड़ा रिटर्न भी मिलेगा। दरअसल, उस योजना का नाम पीएनबी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम PNB Fixed Deposit Scheme) हैं। इसमें पैसे जमा करने पर आपको विभिन्न प्रकार के फायदे भी मिलते हैं, जो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताए गए हैं।
PNB FD Scheme क्या है?
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेशकों को निश्चित अवधि के लिए निश्चित एकमुश्त रकम जमा करनी होती है। जिस पर सामान्य लोगों को 6.50 प्रतिशत और वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशत सालाना ब्याज प्रदान किया जाता है। हालांकि, यहां पर सीनियर सिटीजंस को आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फ़ीसदी ब्याज (Interest) अधिक दिया जाता हैं।
वैसे तो इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। लेकिन यहां पर आपको 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि निवेश (Investment) करने का मौका दिया जाता हैं। लेकिन यहां पर आपको अवधि के मुताबिक ब्याज मिलता हैं। यानी कि आप जितने ज्यादा समय के लिए पैसे जमा करेंगे उतना ही ज्यादा आपको ब्याज मिलेगा।
टैक्स सेविंग के अलावा मिलेंगे अन्य फायदे
निवेशकों को इस स्कीम में एफडी (FD) करने का सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि अगर आप 5 सालों के लिए लगातार निवेश करते हैं। तो आपको मिले हुए ब्याज पर इनकम टैक्स की धारा 80c के अंतर्गत टैक्स में छूट मिलती है। इसके अलावा भविष्य में अगर आपको पैसों की तत्काल आवश्यकता पड़ती हैं।
तो आप समय से पहले निकासी कर सकते हैं। लेकिन उस पर 1 प्रतिशत तक जुर्माना लग सकता हैं। अच्छी बात यह है कि पीएनबी एफडी स्कीम में मात्र 1 हजार रुपए से निवेश कर सकते हैं। जबकि, यहां पर आप अधिकतम मनचाहा पैसा जमा (Money Deposit) कर सकते हैं।
₹5,00,000 की एफडी करने पर मिलेगा 1.90 लाख रुपए ब्याज
5 लाख रुपए की रकम पर 1 लाख 90 हजार रुपए का फिक्स ब्याज प्राप्त करने हेतु, आपको सर्वप्रथम 5 सालों के लिए 5 लाख रुपए की अमाउंट एकमुश्त जमा करनी हैं।
फिर आपको निवेश की गई राशि पर 6.50 फ़ीसदी ब्याज दर से 1 लाख 90 हजार 210 रुपए का ब्याज मिलेगा। जबकि, आपको मैच्योरिटी पर पूरी अमाउंट 6 लाख 90 हजार 210 रुपए मिलती है।