WhatsApp

HDFC Home Loan: 10 लाख का होम लोन 10 साल तक लेने पर कितनी बनेगी EMI? कैलकुलेशन देखे यहां

HDFC Home Loan: हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज यानी अपना खुद का घर होता है। आजकल लोग खुद का घर लेने के लिए देखते हैं, लेकिन इस महंगाई को देखकर वह अपना विचार बदल देते हैं। क्योंकि खुद की सैलरी पर नया घर लेना लगभग नामुमकिन है। अगर आपको घर लेना ही हैं, तो आप एक काम कर सकते हैं और वह काम है बैंक से होम लोन लेना।

जी हां दोस्तों अभी के समय में जितने भी लोग नौकरी कर रहे हैं, वह होम लोन पर ही अपना नया मकान खरीद रहे हैं। कई सारी बैंक्स अपने ग्राहकों को हाउसिंग लोन (Housing Loan) प्रदान करती है। लेकिन कुछ ऐसी भी बैंक है, जो तगड़े ब्याज दर पर लोन देती है। परंतु आप कम ब्याज (Interest) पर लोन लेना चाहते हैं, तो आप एचडीएफसी बैंक से ले सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक होम लोन जानकारी

एचडीएफसी बैंक भारत देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। जिसमें करोड़ों लोगों ने बैंक खाता खुलवाया है। यह बैंक अपने ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे कई सारे लोन प्रदान करती हैं। जो भी लोग अपना घर का सपना पूरा करना चाहते हैं, वह इस बैंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं।

आपको यहां पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दर से कर्ज ऑफर किया जाता हैं। लेकिन ध्यान दीजिए यहां पर आपको सिबिल स्कोर (CIBIL Score) के आधार पर लोन दिया जाता है। मतलब कि, अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत ज्यादा है, तो आपको बहुत कम ब्याज पर कर्ज (Loan) मिलता है। वहीं काम होने पर अधिक ब्याज देना पड़ता है।

एचडीएफसी बैंक होम लोन के फायदे

आपको हाउसिंग लोन लेते समय बहुत कम दस्तावेज होने चाहिए। इसके अलावा अगर आप अप्लाई करने के लिए बैंक में जा नहीं सकते तो आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। लोन चुकाने के लिए आपको सबसे ज्यादा समय दिया जाता हैं, जो लगभग 30 साल का होता हैं।

अगर आपको होम लोन पर टॉप अप लोन (Top Up Loan) भी लेना है, तो इसकी सुविधा भी आपको दी जाती है। आवेदन करने वाले व्यक्ति का जितना ज्यादा क्रेडिट स्कोर होगा। उन्हें उतने ही कम ब्याज पर हाउसिंग लोन ऑफर किया जाता है। यहां से आप लगभग 10 करोड रुपए तक कर्ज ले सकते हैं।

10 लाख का होम लोन 10 साल तक लेने पर कितनी बनेगी EMI?

आप लोगों की जानकारी हेतु बता दे तो यहां पर यह कैलकुलेशन आपको समझने के लिए बताया गया हैं। तो देखिए अगर आप 10 लाख रुपए का हाउसिंग लोन 10 सालों के लिए लेते हैं।

तो आपको 8.15 प्रतिशत सालाना ब्याज दर से हर महीने 12 हजार 212 रुपए EMI भरनी होगी। जबकि, आपको पूरा ब्याज 4 लाख 65 हजार 460 रुपए देना होगा।

Leave a Comment